Type Here to Get Search Results !

रेलवे पार्किंग में खड़ी कार से मिली दो बच्चों की लाश, पिता ने ट्रेन से कटकर दी जान

 रेलवे पार्किंग में खड़ी कार से मिली दो बच्चों की लाश, पिता ने ट्रेन से कटकर दी जान



छगन कुशवाहा 

पिपरिया। मंगलवारा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। रेलवे पार्किंग में खड़ी कार के अंदर दो बच्चों के शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। वहीं, बच्चों के पिता द्वारा ट्रेन से कटकर आत्महत्या किए जाने की जानकारी सामने आई है। घटना के बाद इलाके में शोक और स्तब्धता का माहौल है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस द्वारा घटनास्थल की जांच कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। दोनों बच्चों की मौत किन परिस्थितियों में हुई और पिता ने यह कदम क्यों उठाया, इन पहलुओं की जांच की जा रही है।

घटना के पीछे की वजह और घटनाक्रम को लेकर पुलिस की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.