Type Here to Get Search Results !

सांसद प्रतिनिधि नियुक्त होने पर मार्शल बमोरिया का कुशवाहा समाज ने किया स्वागत

 

सांसद प्रतिनिधि नियुक्त होने पर मार्शल बमोरिया का कुशवाहा समाज ने किया स्वागत



छगन कुशवाहा 

बनखेड़ी ,चंदौन। परिवहन विभाग से जुड़ी जनसमस्याओं के निराकरण एवं जनहित के मुद्दों पर समन्वय के लिए मार्शल बमोरिया को नर्मदापुरम जिला में सांसद प्रतिनिधि नियुक्त किए जाने पर कुशवाहा समाज के पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ समाजसेवियों ने स्वागत-सम्मान किया। इस दौरान समाजजनों ने नर्मदापुरम-नरसिंहपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद दर्शन सिंह चौधरी का आभार व्यक्त किया।



कार्यक्रम में प्रांतीय कुशवाहा समाज युवा उपाध्यक्ष प्रदेश प्रमोद बडकुर, विधायक प्रतिनिधि राजेंद्र बमोरिया, प्रदेश सचिव सरवन कुशवाहा सहित समाज के पदाधिकारी मौजूद रहे। समाजजनों ने मार्शल बमोरिया का शाल, श्रीफल एवं फूलमालाओं से स्वागत कर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।



इस अवसर पर मुन्नालाल वर्मा, मोहनलाल हिनखिरिया, ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण, जिला उपाध्यक्ष भागीरथ कुशवाहा, संभागीय मीडिया प्रभारी जयनारायण कुशवाहा, सुरेश कुशवाहा, रामदास कुशवाहा, प्रकाश कुशवाहा, पवन कुमार कुशवाहा, प्रदीप वर्मा, ईश्वरदास पचमढ़ी सहित बड़ी संख्या में समाज के पदाधिकारी एवं वरिष्ठ समाजसेवी उपस्थित रहे।










छगन कुशवाहा 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.