Type Here to Get Search Results !

सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने रामलीला कलाकारों का किया सम्मान

 

सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने रामलीला कलाकारों का किया सम्मान



चांदौन में सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कलाकारों का बढ़ाया उत्साह, विजयादशमी की खुशियां साझा कीं

छगन कुशवाहा 

बनखेड़ी। ग्राम चांदौन के चौधरी चौक पर आयोजित रामलीला एवं विजयादशमी कार्यक्रम में सांसद दर्शन सिंह चौधरी शामिल हुए। इस दौरान सांसद के साथ सामाजिक कार्यकर्ताओं ने रामलीला के विभिन्न पात्रों की भूमिका निभाने वाले कलाकारों का सम्मान कर उनका उत्साहवर्धन किया।



कुशवाहा समाज के वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता मुन्नालाल वर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजसेवी एवं सांसद प्रतिनिधि मार्शल बामोरिया, किसान मोर्चा अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण कुशवाहा, वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता अर्जुन सिंह कुशवाहा, चांदौन मंडल उपाध्यक्ष जय नारायण कुशवाहा, जिला कुशवाहा समाज के महामंत्री राजेंद्र वर्मा, किसान मोर्चा महामंत्री भागीरथ कुशवाहा और सामाजिक कार्यकर्ता मकरन सिंह कुशवाहा उपस्थित रहे।

इस अवसर पर अतिथियों ने रामलीला कलाकारों के अभिनय की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन भारतीय संस्कृति और धार्मिक परंपराओं को जीवंत बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। भगवान श्रीराम के आदर्शों पर आधारित रामलीला समाज को मर्यादा, सत्य, धर्म और सदाचार का संदेश देती है।

कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कलाकारों को सम्मानित कर उनके योगदान की सराहना की। साथ ही विजयादशमी पर्व की शुभकामनाएं देते हुए समाज में आपसी सद्भाव, एकता और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत बनाने का संदेश दिया।






Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.