Type Here to Get Search Results !

नवरात्रि-विजयादशमी महोत्सव को लेकर हिंदू उत्सव समिति की बैठक

 

नवरात्रि-विजयादशमी महोत्सव को लेकर हिंदू उत्सव समिति की बैठक



दुर्गा समितियों, प्रशासनिक अधिकारियों और गणमान्य नागरिकों के साथ की गई आयोजन की रूपरेखा पर चर्चा



छगन कुशवाहा 

पिपरिया। श्री नवदुर्गा एवं विजयादशमी महोत्सव 2026 को लेकर हिंदू उत्सव समिति की आवश्यक सार्वजनिक बैठक बुधवार को आयोजित की गई । बैठक में नगर की दुर्गा समितियों के साथ प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों और पत्रकारों की मौजूदगी में नवरात्रि महोत्सव को लेकर आवश्यक व्यवस्थाओं एवं आयोजन की रूपरेखा पर चर्चा की गई।



बैठक में नवरात्रि के दौरान यातायात व्यवस्था, सुरक्षा, बिजली, साफ-सफाई, विसर्जन व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर समितियों से सुझाव लिए गये । साथ ही सभी समितियों के समन्वय से शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से नवरात्रि और विजयादशमी महोत्सव मनाने पर विचार-विमर्श हुआ ।

बैठक में विधायक ठाकुरदास नागवंशी, एसडीएम, एसडीओपी पवार, मंगलवारा थाना प्रभारी आदित्य सेन, एसडीओ पीडब्ल्यूडी, नगर पालिका के अधिकारी सहित गणमान्य नागरिक नारायण गंगेले, एमएम मैथिली, गोपाल राठी, बलराम सिंह बैस, भगवानदास अग्रवाल, श्यामसुंदर सोनी, मार्शल बमोरिया सहित हिंदू उत्सव समिति के सदस्य एवं पत्रकार बंधु शामिल रहे ।

बैठक आज शाम 5 बजे बुधवार को मंगलवारा धर्मशाला में आयोजित की गई ।

हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष श्यामसुंदर सोनी, कार्यक्रम संयोजक किशोर डाबर व राजेश जायसवाल तथा सचिव धर्मेंद्र बल्दुआ ने नगर की सभी दुर्गा समितियों एवं संबंधित लोगों से बैठक में उपस्थित होकर अपने सुझाव देने की अपील की गई ।


 




Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.