Type Here to Get Search Results !

OBC के लिए जनगणना प्रपत्र में अलग कॉलम की मांग, कुशवाहा समाज ने सौंपा ज्ञापन

 

OBC के लिए जनगणना प्रपत्र में अलग कॉलम की मांग, कुशवाहा समाज ने सौंपा ज्ञापन



छगन कुशवाहा 

पिपरिया,नर्मदापुरम। वर्ष 2027 में होने वाली जनगणना में पिछड़ा वर्ग (OBC) की पृथक पहचान और जातिवार जनसंख्या दर्ज करने की मांग को लेकर प्रांतीय कुशवाहा समाज मध्यप्रदेश, जिला नर्मदापुरम की ओर से कलेक्टर के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम नायब तहसीलदार नीरज बैस को ज्ञापन सौंपा गया।




ज्ञापन में मांग की गई कि अनुसूचित जाति (SC) एवं अनुसूचित जनजाति (ST) की तरह OBC के लिए भी जनगणना प्रपत्र में पृथक वर्ग श्रेणी का कॉलम रखा जाए। साथ ही OBC के अंतर्गत आने वाली जातियों का नाम दर्ज कर उनकी जातिवार जनसंख्या का प्रमाणिक एवं आधिकारिक आंकड़ा तैयार किया जाए।


समाज ने कहा कि OBC की वास्तविक जनसंख्या के आंकड़े सामाजिक, शैक्षणिक और आर्थिक योजनाओं के निर्माण के साथ ही आरक्षण एवं पंचायती राज संस्थाओं में प्रतिनिधित्व से जुड़े नीतिगत निर्णयों के लिए उपयोगी होंगे। ज्ञापन में केंद्र एवं राज्य सरकार से OBC संबंधी आंकड़ों के संकलन और प्रकाशन के लिए पारदर्शी प्रक्रिया निर्धारित करने की मांग भी की गई।


ज्ञापन प्रदेश अध्यक्ष योगेश मानसिंह कुशवाहा एवं प्रांतीय कुशवाहा समाज जिला नर्मदापुरम की महिला जिला अध्यक्ष किरन कुशवाहा के हस्ताक्षर सहित नाम से सौंपा गया।

ज्ञापन सौंपने के दौरान पूर्व नपाध्यक्ष राजीव जायसवाल, सांसद प्रतिनिधि मार्शल बामोरिया, बीएल मौर्य,महेश मौर्य,मोहन कुशवाहा,हरिश कुशवाहा, शिवप्रसाद राय,गोविंद चौकसे,खुशीलाल पटेल,सहित समाज के कई लोग मौजूद रहे।






Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.