Type Here to Get Search Results !

भोपाल जिले में आबकारी विभाग के द्वारा चलाये जा रहे विशेष अभियान में जिला आबकारी बल द्वारा अवैध मदिरा के विरुद्ध की कार्यवाही ।*

 


 दिनांक 04/11/2026 को भोपाल कलेक्टर-श्री प्रियंक मिश्रा के आदेशानुसार, उपायुक्त आबकारी संभाग,भोपाल-श्री के.सी. अग्निहोत्री एवं सहायक आबकारी आयुक्त-श्री वीरेन्द्र कुमार धाकड़ के मार्गदर्शन में तथा कंट्रोलर -श्रीमती वर्षा उइके के नेतृत्व में अवैध मदिरा के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान में अलग अलग स्थानों पर कार्यवाहियाँ की गईं ।

      * बैरसिया क्षेत्र के-सहायक जिला आबकारी अधिकारी-श्री सुरेन्द्र देवांगन उपनिरीक्षक- चंदर सिंह कार्यवाही करते हुए-रतुआ पठार, मनीखेड़ी पठार से

हाथभट्ठी-30लीटर ,महुआ लाहन-550 kg बरामद किया जाकर धारा 34(1)क, च के तहत 4-प्रकरण क़ायम किए गए ।

             उपनिरीक्षक -स्वाति बघेल द्वारा करोंद क्षेत्र से 132- लीटर विदेशी मदिरा बरामद कर में धारा 34(1),(2) के अंतर्गत माह जून में कायम प्रकरण में फरार आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है ।

                आज की कार्यवाही में जिला भोपाल के समस्त सहायक जिला आबकारी अधिकारी ,उपनिरीक्षक एवम जिला भोपाल का बल उपस्थित रहे ।

           सहायक आयुक्त आबकारी श्री वीरेंद्र सिंह धाकड़ ने बताया कि  लोगों में असली एव नकली शराब की पहचान के संबंध में जागरूकता पंहुचाने की,अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण एवं विक्रय एवम मदिरापान पर पूर्णतः अंकुश लगाने के लिए संदिग्ध स्थलों पर आबकारी विभाग द्वारा जिलेभर में सघन गश्त, निगरानी एवं दबिश की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।




Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.