ड्राइंग प्रतियोगिता में संस्कार ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा
स्मार्ट माइंड ड्राइंग कॉम्पिटिशन-2026 में लिया उत्साहपूर्वक भाग, सहभागिता प्रमाण पत्र से किया सम्मानित
छगन कुशवाहा
पिपरिया। महाराणा प्रताप वार्ड, सांडिया रोड निवासी संस्कार कुशवाहा पिता हरिशंकर कुशवाहा ने C.L.C. नवचेतना स्कूल द्वारा आयोजित स्मार्ट माइंड ड्राइंग कॉम्पिटिशन-2026 में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। प्रतियोगिता में संस्कार ने अपनी कल्पनाशीलता, रचनात्मक सोच और चित्रकला के हुनर का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में भाग लेने पर संस्कार को सहभागिता प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। उनकी इस उपलब्धि पर परिवारजनों एवं शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
परिजनों ने कहा कि इस तरह की रचनात्मक प्रतियोगिताएं बच्चों की छिपी प्रतिभा को सामने लाने के साथ ही उनमें आत्मविश्वास और कुछ नया करने की भावना विकसित करती हैं। संस्कार की सहभागिता से परिवार में खुशी का माहौल है।




