Type Here to Get Search Results !

मध्यप्रदेश शासन के मंत्री श्री गौतम टेटवाल ने सोमवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में सुनीं कार्यकर्ताओं की जनसमस्याएं

  






जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण के अधिकारियों को दिए निर्देश


भोपाल, 02/11/2026। मध्यप्रदेश शासन के मंत्री श्री गौतम टेटवाल ने सोमवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनकी जनसमस्याओं एवं सुझावों को सुनकर संबंधित अधिकारियों को निराकरण के निर्देश दिए। जिन प्रकरणों में विभाग की कार्रवाई आवश्यक है, उन्हें शीघ्र निराकरण के लिए संबंधित विभागों को भेजा गया। 

मध्यप्रदेश शासन के मंत्री श्री गौतम टेटवाल ने कहा कि कार्यकर्ताओं के माध्यम से प्राप्त जनसमस्याओं का गंभीरतापूर्वक परीक्षण कर प्राथमिकता के आधार पर उसके समाधान का प्रयास किया जाएगा। आमजन की जनसमस्याओं का समाधान और उन्हें शासन की योजनाओं एवं सुविधाओं का लाभ सुनिश्चित करना मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खण्डेलवाल के नेतृत्व में संगठन की सर्वाेच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.