Type Here to Get Search Results !

*भोपाल-जिले में आबकारी विभाग के द्वारा चलाये जा रहे विशेष अभियान मे जिला आबकारी की अलग अलग टीमों द्वारा अवैध मदिरा के विरुद्ध कार्यवाही कर मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1), 36A/Bके अंतर्गत प्रकरण दर्ज किए गए |**

 

दिनांक 18/09/2026 को भोपाल कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा केआदेशानुसार, उपायुक्त आबकारी संभाग भोपाल श्री के सी अग्निहोत्री , एवं सहायक आबकारी आयुक्त श्री वीरेन्द्र कुमार धाकड़ के मार्गदर्शन में तथा कंट्रोलर सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्रीमती वर्षा उइके के नेतृत्व में अवैध मदिरा के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान में मदर इंडिया कॉलोनी,बाजपेयी नगर में राधा बाई के घर से अवैध देशी मदिरा बरामद कर  मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।
       साथ ही अन्य टीम द्वारा भोपाल के रायसेन रोड के छावनी पठार , कोकता,झीरिया क्षेत्र में दबिश देकर अवैध हाँथ भट्टी शराब मदिरा एव महुआ लाहन बरामद कर प्रकरण पंजीबद्ध किए गए ।  
         * विभाग द्वारा जारी किए गए संदिग्ध स्थलों में बाजपेयी नगर,शाहजहानाबाद मल्टी,भीम नगर ,अंबेडकर नगर, राहुल नगर,पंचशील नगर,शिवनगर,बस स्टैंड क् छावनी पठार क्षेत्र में सघन तलाशी एवं गश्त की गई ।*। 
      **मदिरा दुकानों के आस पास अवैध रूप से मदिरा पान कराने वाले स्थानों में कार्यवाही कर प्रकरण दर्ज किए गए एव अवैध आहतो जैसी गतिविधियाँ प्रदर्शित न हो के शख़्त हिदायत दी गई ।**
         सहायक आयुक्त आबकारी श्री वीरेंद्र सिंह धाकड ने बताया कि अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण एवं विक्रय पर पूर्णतः अंकुश लगाने के लिए संदिग्ध स्थलों की आबकारी विभाग द्वारा जिलेभर में सघन गश्त, निगरानी एवं दबिश की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.