Type Here to Get Search Results !

मुख्य ओवरब्रिज पर गड्ढा, सरिए बाहर निकले; हादसे का खतरा

 

मुख्य ओवरब्रिज पर गड्ढा, सरिए बाहर निकले; हादसे का खतरा



छगन कुशवाहा 

पिपरिया। मंगलवारा चौराहे से पचमढ़ी रोड को जोड़ने वाले शहर के मुख्य ओवरब्रिज पर इन दिनों दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। ब्रिज पर एक स्थान पर कंक्रीट टूटने से गहरा गड्ढा हो गया है और लोहे के सरिए बाहर निकल आए हैं। रोजाना हजारों नागरिकों, स्कूली बच्चों, व्यापारियों और पचमढ़ी जाने वाले पर्यटकों की आवाजाही इसी मार्ग से होती है।



स्थानीय लोगों के अनुसार, ओवरब्रिज पर लगातार भारी आवागमन के बीच क्षतिग्रस्त हिस्से की स्थिति और बिगड़ रही है। सड़क पर बने गड्ढे और बाहर निकले सरिए दोपहिया वाहन चालकों के लिए विशेष रूप से परेशानी का कारण बन रहे हैं। ऐसे में यहां कभी भी गंभीर दुर्घटना हो सकती है।



टीम पुरानी बस्ती ने एसडीएम को सौंपा आवेदन

समस्या को लेकर टीम पुरानी बस्ती की ओर से 29 सितंबर को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) पिपरिया को आवेदन सौंपकर तत्काल मरम्मत की मांग की गई है। आवेदन में बताया गया कि यह ओवरब्रिज शहर का प्रमुख और महत्वपूर्ण मार्ग है, इसलिए जनसुरक्षा को देखते हुए संबंधित कार्यपालन एजेंसी को तत्काल निर्देश देकर क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत कराई जाए। स्थानीय लोगों ने भी दुर्घटना से पहले ब्रिज की मरम्मत कराने की मांग की है।






Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.