Type Here to Get Search Results !

परिवहन विभाग की जनसमस्याओं के लिए सांसद ने नियुक्त किए प्रतिनिधि

 

परिवहन विभाग की जनसमस्याओं के लिए सांसद ने नियुक्त किए प्रतिनिधि

मार्शल बमोरिया बने नर्मदापुरम जिला प्रतिनिधि, (RTO)


मार्शल बमोरिया बने नर्मदापुरम जिला प्रतिनिधि, सुरेंद्र साहू को पिपरिया की जिम्मेदारी

नर्मदापुरम् होशंगाबाद-नरसिंहपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने नर्मदापुरम जिले में परिवहन विभाग से जुड़े जनहित के मामलों के लिए सांसद प्रतिनिधियों की नियुक्ति की है। सांसद ने 21 सितंबर को क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (RTO) नर्मदापुरम को पत्र जारी कर जिले और विधानसभा स्तर पर प्रतिनिधियों की जिम्मेदारी तय की।

जारी सूची के अनुसार पिपरिया के मार्शल बमोरिया को नर्मदापुरम जिला प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है। वहीं बनखेड़ी के सुरेंद्र साहू को पिपरिया विधानसभा क्षेत्र का सांसद प्रतिनिधि बनाया गया है। इसके अलावा सोहागपुर विधानसभा के लिए सुमेर यादव, नर्मदापुरम विधानसभा के लिए मुकेश नागर और सिवनी मालवा विधानसभा के लिए संदीप तमर को जिम्मेदारी दी गई है।

जनसमस्याओं को RTO के सामने रखेंगे प्रतिनिधि

सांसद प्रतिनिधि अपने-अपने क्षेत्र में परिवहन विभाग से संबंधित आम नागरिकों की समस्याओं और क्षेत्रीय आवश्यकताओं को संज्ञान में लेकर उनके निराकरण के लिए विभागीय अधिकारियों से समन्वय करेंगे। साथ ही जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी सांसद कार्यालय को उपलब्ध कराएंगे।

सांसद ने RTO से सभी नियुक्त प्रतिनिधियों को आवश्यक सहयोग और समुचित समन्वय प्रदान करने की अपेक्षा की है। नियुक्तियों की प्रतिलिपि नर्मदापुरम कलेक्टर सहित सभी संबंधित सांसद प्रतिनिधियों को भी भेजी गई है।


दयाराम कुशवाहा 


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.