सांडिया रोड पर रातभर गूंजे खाटूश्याम के भजन, भक्ति में डूबे हजारों श्रद्धालु
छगन कुशवाहा
पिपरिया। सांडिया रोड स्थित श्री गणेश उत्सव समिति के पंडाल में शनिवार रात भव्य भजन संध्या का आयोजन हुआ। भगवान श्री गणेश की आराधना के साथ शुरू हुई भजन संध्या में बाबा खाटूश्याम के भजनों ने देर रात तक श्रद्धालुओं को भक्तिरस में सराबोर रखा। रात 10 बजे से शुरू हुआ भक्तिमय कार्यक्रम सुबह 4 बजे तक चला। इस दौरान पंडाल में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे और भजनों पर झूमते हुए बाबा खाटूश्याम की भक्ति में लीन दिखाई दिए।
भजन संध्या में उज्जैन के भास्कर पुरोहित, वृंदावन के शुभम रैकवार, करेली की यशी चौरसिया और सांडिया के गोपाला पांडे ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुतियां दीं। जैसे-जैसे भजनों का सिलसिला आगे बढ़ा, श्रद्धालुओं में उत्साह बढ़ता गया। पूरे पंडाल में जय श्री श्याम और गणपति बप्पा के जयकारे गूंजते रहे।
आयोजकों ने बताया कि गणेश उत्सव के दौरान धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों के माध्यम से सोहागपुर के मूर्तिकार को गणेश प्रतिमा की चित्रपट श्री श्याम बाबा का दुपट्टा भेंट कर सम्मान किया। गणेश समिति ने सोशल मिडिया पर रिल बनाने पर एक प्रतियोगिता रखी जिसमे गणेश उत्सव के आगमन से लेकर गणेश अनंतचतुर्थी तक जिसमे आठ लोगों ने भाग लिया तीन लोगों को पुरुस्कार स्वरुप गणेश प्रतिमा की चित्रपट श्री श्याम बाबा का दुपट्टा भेंट तिलक कर सम्मान किया। समाचार चैनल खबर आजतक 24.काम
www.khabaraajtak24.com के माध्यम से लाइव दिखाकर जनजन को घर बैठे भागवत कथा का श्रवण करवा कर
श्रद्धालुओं को भगवान की भक्ति से जोड़ने का प्रयास किया। जा रहा है। समिति ने छगन कुशवाहा को भी गणेश प्रतिमा की चित्रपट श्री श्याम बाबा का दुपट्टा भेंट तिलक कर सम्मान किया। समिति का मानना है कि आयोजन करने वाले भी गणेश जी हैं और आयोजन कराने वाले भी गणेश जी ही हैं। भक्तों की आस्था और सहभागिता से पूरा आयोजन भक्ति और श्रद्धा का केंद्र बन गया।


