Type Here to Get Search Results !

जनगणना में OBC कॉलम शामिल करने के लिए कुशवाहा समाज करेगा आंदोलन –

 जनगणना में OBC कॉलम शामिल करने के लिए कुशवाहा समाज करेगा आंदोलन –





 भोपाल में प्रदेश कार्यकारिणी बैठक में लिया गया सर्वसम्मति से निर्णयएंकर कॉपी:भारत सरकार द्वारा प्रस्तावित जनगणना के प्रपत्र में अन्य पिछड़ा वर्ग यानी OBC कॉलम को शामिल करने की मांग अब तेज हो गई है।

 भोपाल के अंजलि कॉम्प्लेक्स स्थित कुशवाहा भवन में प्रांतीय कुशवाहा समाज मध्य प्रदेश की प्रदेश कार्यकारिणी की विशेष बैठक बुधवार को आयोजित की गई। इसमें प्रदेश भर से आए संगठन के पदाधिकारियों ने प्रस्तावित जनगणना में OBC कॉलम शामिल नहीं किए जाने पर गहरी नाराजगी जताई।
प्रांतीय कुशवाहा समाज मप्र के प्रदेश अध्यक्ष योगेश मानसिंह कुशवाहा ने कहा कि मध्यप्रदेश में 60 फीसदी से अधिक आबादी OBC वर्ग की है, लेकिन जनगणना प्रपत्र में OBC कॉलम को ही शामिल नहीं किया गया है।

इससे पिछड़ा वर्ग की सटीक आबादी सामने नहीं आ पाएगी और इसके दूरगामी दुष्परिणाम OBC समाज को भुगतने पड़ेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार एक ओर जातिगत जनगणना की बात कर रही है तो दूसरी ओर OBC की सही जनसंख्या छिपाने की कोशिश में जुटी है।

बैठक में निर्णय लिया गया कि जनगणना प्रपत्र में OBC कॉलम जोड़ने की मांग को लेकर प्रांतीय कुशवाहा समाज प्रदेश भर के सभी तहसील, जिला और संभाग मुख्यालयों पर प्रदर्शन करेगा। अगर मांग नहीं मानी गई तो भोपाल में बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इसके लिए OBC में शामिल अन्य जातियों के प्रमुखों से भी चर्चा की जा रही है।

समाज के संरक्षक नारायण सिंह कुशवाहा ने कहा कि सरकार जनगणना के सटीक आंकड़े छिपाने की कोशिश कर रही है। 
पूर्व महामंत्री गोपाल सिंह कुशवाहा ने कहा कि SC-ST वर्ग के लिए कॉलम रखा गया है, पर जिस वर्ग की आबादी सबसे अधिक है उसी का कॉलम गायब है, ताकि OBC के हक को छीना जा सके।
इस बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष तुलसीराम कुशवाहा, कोषाध्यक्ष अशोक चौहान, भोपाल जिला अध्यक्ष एडवोकेट कैलाश कुशवाहा, महामंत्री डालचंद कुशवाहा, ग्रामीण जिला अध्यक्ष हरिओम सिंह कुशवाहा, मंडला महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष शारदा कछवाहा, रेणु कुशवाहा, भोपाल संभाग अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह कुशवाहा, नर्मदापुरम जिला अध्यक्ष मालक सिंह कुशवाहा, नीमच जिला अध्यक्ष गणपत कुशवाहा, अशोक नगर जिला अध्यक्ष महेश कुशवाहा, सागर जिला अध्यक्ष गोविंद कुशवाहा, भोपाल महिला जिला अध्यक्ष ओमवती कुशवाहा समेत प्रदेश भर के प्रतिनिधि मौजूद रहे।बाइट: योगेश मानसिंह कुशवाहा – प्रदेश अध्यक्ष, प्रांतीय कुशवाहा समाज मप्र

दयाराम कुशवाहा 


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.