Type Here to Get Search Results !

ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत ः दयाराम कुशवाहा को मध्यप्रदेश मीडिया प्रभारी नियुक्त

 ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत,-दयाराम कुशवाहा को मध्यप्रदेश मीडिया प्रभारी नियुक्त  


दयाराम कुशवाहा 

भोपाल। (छगनलाल) दिनांक 20/9/2026 
भोपाल- ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत द्वारा पत्रकार दयाराम कुशवाहा गौपुत्र मध्यप्रदेश मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। इस संबंध में ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत- कार्यालय ब्रजवासी धाम बीरई सैया जिला आगरा उत्तरप्रदेश धर्मदास महाराज के आदेश पर मिली जिम्मेदारी की ओर से 20 सितंबर 2026 को संस्था का रजि.नं0 आई.एन.यू.पी.5349वी क्रमांक 2026/73 जारी किया गया।



धर्मदास महाराज के आदेश के अनुसार गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने हेतु मध्यप्रदेश में सत्त समाचार प्रसारित किये जाये एवं मीडिया के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने की अपेक्षा व्यक्त की गई है।
संगठन आशा करता है कि गौ पुत्र दयाराम कुशवाहा मध्यप्रदेश मीडिया प्रभारी मध्यप्रदेश में अपनी लेखनी के माध्यम से गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित कराने में अपने कार्यक्षेत्र के माध्यम से सहयोग करेंगें।
गौमाता के सम्मान में ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन सम्पूर्ण भारत देश में मैदान में उतर कर  निश्वार्थ भाव से चैबीसों घंटे गौ माताओं की और नंदी महाराज की सेवा और रक्षा करने में लगी हुई है जिन्हें परमपिता परमात्मा की कृपा हमेशा बरती रहे गौ पुत्र धरमदास महाराज की आराधना है।
सांच बराबर तप नहीं, झूठ बराबर पाप ।
ताहे हिरदय सांच है, ताके हिरदय आप।।
गौ पुत्र धर्मदास महाराज ने कहा कि जो व्यक्ति सच्चे मन,तन, कर्म और वचन से भगवान की भक्ति करता है उसके हिरदय में भगवान  वास करते है ऐसा संतो का आदेश है जो व्यक्ति दिखावा, छल, कपट और झूठ की नाव बनता है वो भव सागर में डूब जाता है और चैरासी लाख योनियों में भटकता रहता हैं। इसलिए अपने जीवन को भगवान के चरणों में समर्पित कर सच्चे मन से भक्ति और सेवा करें।




Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.