Type Here to Get Search Results !

सेवा संकल्प अभियान में पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण की ली शपथ

 

सेवा संकल्प अभियान में पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण की ली शपथ



छगन कुशवाहा

बनखेड़ी। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के सेवा संकल्प अभियान के तहत नवांकुर संस्था विलेजलाइफ वेलफेयर सोसायटी बनखेड़ी के तत्वावधान में शासकीय हाईस्कूल ईशरपुर परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। विकासखंड समन्वयक नरेंद्र देशमुख के मार्गदर्शन में हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता सामाजिक कार्यकर्ता दादूवीर मुकद्दम ने की, जबकि राजेंद्र बम्हौरिया मुख्य अतिथि रहे।



कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। उपस्थित लोगों ने पौधों की नियमित देखभाल करने और पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए पौधारोपण के साथ उनके संरक्षण की जिम्मेदारी भी जरूरी है।



इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता संतोष तिवारी, सुरेश पटेल, श्यामलाल कुशवाहा, नारायण दास सरबैया, शासकीय हाईस्कूल के प्राचार्य विनय पटेल, सरस्वती शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य अर्जुन सिंह कुशवाहा, लीलाधर कुशवाहा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सत्यवती कुशवाहा, सरस्वती शिशु मंदिर की दीदी शांति कुशवाहा, आंगनबाड़ी सहायिका कला बाई सहित अन्य लोग मौजूद रहे।




      विज्ञापन के लिये संपर्क करें 

   मोबाइल नं...9424464555

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.