Type Here to Get Search Results !

कन्हवार के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, तीन युवक घायल

 

कन्हवार के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, तीन युवक घायल

छगन कुशवाहा 

पिपरिया। पिपरिया-बनखेड़ी रोड पर ग्राम कन्हवार के पास शुक्रवार को दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में तीन युवक घायल हो गए। टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों युवक सड़क पर गिर पड़े और उन्हें गंभीर चोटें आईं।



हादसे की सूचना मिलते ही डायल-112 पुलिस और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। घायलों को तत्काल शासकीय सिविल अस्पताल पिपरिया पहुंचाया गया, 


जहां प्राथमिक उपचार किया गया। चिकित्सकों ने घायल आशीष (39) निवासी वाचावानी और दीनानाथ (38) निवासी तरोन को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया है। वहीं तीसरे घायल हरमीत का अस्पताल में उपचार जारी है।

पुलिस ने दुर्घटना की जानकारी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।


           विज्ञापन के लिये संपर्क करें

         मोबाइल नं.....9424464555

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.