Type Here to Get Search Results !

टेबल टेनिस में नर्मदापुरम की टीम ने मारी बाजी, हरदा उपविजेता

 टेबल टेनिस में नर्मदापुरम की टीम ने मारी बाजी, हरदा उपविजेता



छगन कुशवाहा 

बनखेड़ी। शासकीय महाविद्यालय बनखेड़ी में गुरुवार को जिला स्तरीय टेबल टेनिस (पुरुष) प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें पीएम श्री नर्मदा महाविद्यालय नर्मदापुरम की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया। पीएम श्री महाविद्यालय हरदा की टीम उपविजेता रही।




प्रतियोगिता में बाबई, डोलरिया, पीएम श्री नर्मदा महाविद्यालय नर्मदापुरम, पीएम श्री महाविद्यालय हरदा और शासकीय महाविद्यालय बनखेड़ी की टीमों ने हिस्सा लिया। निर्णायक की भूमिका राष्ट्रीय टेबल टेनिस खिलाड़ी सचिन शर्मा ने निभाई। प्रतियोगिता के दौरान संभाग स्तरीय टीम का चयन क्रीड़ा अधिकारियों डॉ. शैलेन्द्र मालवीय, डॉ. राजकुमार पटवा और डॉ. नरेंद्र पांडेय एवं डॉ. राहुल सराठे ने किया।




प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी संजीव मालानी ने किया। उन्होंने कहा कि खेल प्रतियोगिताओं से ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है। उन्होंने बनखेड़ी में जल्द ही जिले के सबसे बड़े भव्य स्टेडियम के निर्माण की बात कही।


समापन समारोह में नगर निरीक्षक विजय सिंह ने कहा कि खेलों से विद्यार्थियों का शारीरिक ही नहीं, मानसिक विकास भी होता है। पूर्व छात्र परिषद अध्यक्ष छोटे साहब पटेल ने कहा कि महाविद्यालय में खेल सुविधाओं का लगातार विस्तार हो रहा है।


प्रभारी प्राचार्य गोपाल गुजरे ने विद्यार्थियों से अन्य खेल प्रतियोगिताओं में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया। पहला मुकाबला पीएम श्री नर्मदा महाविद्यालय नर्मदापुरम और पीएम श्री महाविद्यालय हरदा के बीच हुआ, जिसमें नर्मदापुरम की टीम विजयी रही।


कार्यक्रम का संचालन डॉ. अजय कौशिक एवं डॉ. आशीष बिल्लौरे ने किया। आभार डॉ. सुहाना गुप्ता ने माना। टीमों का पंजीयन डॉ. सविता शिवहरे, डॉ. नंदलाल एवं डॉ. जगत सिंह बामनिया ने किया। इस दौरान राष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी अनिल खरे, दीपक उइके, संदीप सोनी, सुनील मेहरा, देवेंद्र विश्वकर्मा, ब्रजेश राय, प्रीति सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।



     विज्ञापन के लिये संपर्क करें 

मोबाइल नं. 9424464555


Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.