Type Here to Get Search Results !

माखननगर पुलिस ने चार लाख रूपए से ज्यादा की साइबर ठगी करने वाले को गिरफ्तार किया

 


नर्मदापुरम/ जिले के पुलिस कप्तान साई कृष्णा थोटा के दिशा निर्देशन में एवं एएसपी अभिषेक राजन के मार्गदर्शन में एसडीओपी अरविंद शाह के नेतृत्व में माखन नगर थाना प्रभारी कंचन सिंह ठाकुर और उनकी टीम ने साइबर फ्रॉड करने वाले साइबर ठग को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। तत्संबंध में माखन नगर पुलिस ने बताया कि  26 जनवरी 2026 को फरियादी दिनेश मुराडीया निवासी डांगीवाडा ने थाना माखननगर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनके व्हाट्सएप पर एपीके फाईल भेजकर  मोबाइल हैक कर अज्ञात व्यक्ति द्वारा फरियादी के खाते से अलग अलग समय में कुल ₹4,35,000/-  रुपयों का ट्रांजेक्शन कर धोखाधड़ी की गई। रिपोर्ट पर थाना माखननगर में अपराध क्रमांक 53/2026, धारा 318(4) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।विवेचना के दौरान तकनीकी एवं अन्य संकलित साक्ष्यों के आधार पर पुलिस टीम द्वारा झारखंड में कार्रवाई करते हुए आरोपी टिंकू कुमार पिता लालधारी महतो उम्र 36 साल निवासी बानादाग थाना कटकमदाग जिला हजारीबाग झारखंड को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई।पूछताछ में आरोपी  द्वारा बताया गया कि मेरे पास ब्लैक बक कंपनी से फोन आया कि डीजल डलवाने पर डेढ़ से दो परसेंट का डिस्काउंट मिलेगा और मैकेनिक सुविधा मिलेगी और 3000 हजार रुपए लगेंगे तो मैंने उनके द्वारा भेजी गई फाईल पर अपनी डिटेल भरने पर मेरे मोबाइल पर एक फ्यूल कार्ड बन गया था बाद में मुझे पता चला कि किसी ने मेरे उसे ब्लैक बक कंपनी के कार्ड में डीजल भरवाने के नाम से रिचार्ज कर फरियादी दिनेश मुराडीया से फर्जी तरीके से धोखाधड़ी की है प्रकरण में अन्य आरोपियों के विरुद्ध विवेचना जारी है। उक्त कार्रवाई में निरीक्षक कंचन सिंह ठाकुर,उप निरीक्षक अशोक बरबड़े , प्रधान आरक्षक हरीश मालवीय,आर. सुनील उमरिया,  आर. सागर , प्रशांत राजपूत,  संदीप यदुवंशी साइबर सेल का सराहनीय योगदान रहा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.