Type Here to Get Search Results !

पिपरिया पुरानी बस्ती में अनोखा श्रृंगार, बना चर्चा का विषय

 

 जब श्रद्धा बने शिल्प, तो सजता है ऐसा श्रृंगार 


पिपरिया 18/10/26 //योगेश मुरलीवार// ,पिपरिया खेड़ापति माता मठ, पुरानी बस्ती, पिपरिया में आज कार्यकर्ताओं ने भक्ति और सृजन की अद्भुत मिसाल पेश की।

यहाँ विराजमान शक्ति स्वरूपा, जगत जननी माँ दुर्गा का आज दिव्य और अलौकिक श्रृंगार किया गया।

इस श्रृंगार की सबसे अनोखी बात...

माँ का दिव्य मुकुट सोने-चांदी से नहीं, बल्कि माँ की अपनी चूड़ियों और बिंदिया से गूंथ कर बनाया गया था।

हर चूड़ी में सुहाग का आशीर्वाद, हर बिंदिया में शक्ति का तेज... जब ये दोनों माँ के मुकुट बने, तो पूरा दरबार ही जगमगा उठा।

इस नयनाभिराम दृश्य को देखकर दर्शन करने आया हर भक्त मंत्रमुग्ध हो गया और यह अनुपम मुकुट पूरे नगर में चर्चा का विषय बना हुआ है।

यह सिर्फ श्रृंगार नहीं, बल्कि यह खेड़ापति माता मठ का संदेश है कि सच्ची भक्ति में साधन नहीं,भावना बड़ी होती है।

कार्यकर्ताओं की इस रचनात्मक सोच और अटूट श्रद्धा को कोटि-कोटि नमन!




Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.