Type Here to Get Search Results !

चूड़ियों और बिंदिया से बनाया मां दुर्गा का मुकुट, अनोखे श्रृंगार ने मोहा भक्तों का मन

चूड़ियों और बिंदिया से बनाया मां दुर्गा का मुकुट, अनोखे श्रृंगार ने मोहा भक्तों का मन






खेड़ापति माता मठ में श्रद्धा और सृजन का अनूठा संगम, नगर में चर्चा का विषय बना मां का दिव्य स्वरूप

छगन कुशवाहा 

पिपरिया। पुरानी बस्ती स्थित खेड़ापति माता मठ में मां दुर्गा का अनोखा और आकर्षक श्रृंगार श्रद्धालुओं के बीच आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। यहां कार्यकर्ताओं ने अपनी रचनात्मक सोच और अटूट श्रद्धा से मां दुर्गा का ऐसा दिव्य श्रृंगार किया, जिसकी विशेषता ने सभी का ध्यान खींचा।

मां के श्रृंगार में सबसे खास आकर्षण उनका मुकुट रहा, जिसे सोने-चांदी के बजाय मां की चूड़ियों और बिंदियों से तैयार किया गया। चूड़ियों और बिंदियों से सजे इस अनूठे मुकुट ने मां के स्वरूप को विशेष आभा प्रदान की। दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालु मां के इस मनमोहक रूप को देखकर मंत्रमुग्ध हो गए।

मठ में मां के दिव्य स्वरूप के दर्शन के लिए भक्तों में उत्साह नजर आया। पारंपरिक श्रृंगार से हटकर किए गए इस अभिनव प्रयास की नगर में चर्चा हो रही है। कार्यकर्ताओं ने अपनी कल्पनाशीलता के माध्यम से भक्ति और कला का सुंदर संगम प्रस्तुत किया।

भावना ही सच्ची भक्ति का आधार

खेड़ापति माता मठ में किया गया यह अनूठा श्रृंगार श्रद्धा की उस भावना को दर्शाता है, जिसमें भक्ति का महत्व भौतिक साधनों से अधिक होता है। मां की चूड़ियों और बिंदियों से तैयार मुकुट ने भक्तों को यह संदेश दिया कि सच्ची आस्था के लिए भव्यता से ज्यादा समर्पण और भावनाओं का महत्व है। मां दुर्गा का यह नयनाभिराम स्वरूप श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण के साथ-साथ आस्था और भक्ति का विशेष अनुभव भी बना।









Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.