Type Here to Get Search Results !

**भोपाल जिले में आबकारी विभाग के द्वारा चलाये जा रहे विशेष अभियान में जिला आबकारी की अलग-अलग टीमो द्वारा अवैध मदिरा के विरुद्ध की कार्यवाही ।** *

 

आबकारी विभाग की देर रात होटल/ढाबा/रेस्टोरेंट्स में हुई बड़ी कार्यवाही *

दिनांक 24/10/2026 (दयाराम कुशवाहा भोपाल)   भोपाल कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा के आदेशानुसार, उपायुक्त आबकारी संभाग ,भोपाल श्री के.सी. अग्निहोत्री एवं सहायक आबकारी आयुक्त श्री वीरेन्द्र कुमार धाकड़ के मार्गदर्शन में तथा कंट्रोलर -श्रीमती वर्षा उइके के नेतृत्व में अवैध मदिरा के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान में अलग अलग स्थानों पर कार्यवाहियाँ की गईं ।


        सहायक जिला आबकारी अधिकारी-श्रीमती सीमा कशीसिया द्वारा 1.अरुन परोचे निवासी-संजय नगर शाहजहानाबाद द्वारा बजाज पल्सर बाइक 
MP-04 YX-2578 एवं मुजफ्फर उल्लाह पिता कुदरत द्वारा अवैध रूप से देशी मदिरा परिवहन करते हुए  वाहन सहित मदिरा जप्त कर म.प्र.आबकारी अधि.1915 की धारा 34(1)(क), के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया गया । वाहन एवम मदिरा की अनुमानित कीमत -97500/-है ।**


--दूसरी टीम 
सहायक जिला आबकारी अधिकारी-श्री शरद मिश्रा द्वारा समस्त स्टाफ सहित-*देर रात केरवा डेम रोड स्थित -वारी,कंट्रीसाइड मीडोज,सवाया, वाइन,गुरु,रेस्टोरेंट्स ****में रात्रि दबिश देकर अवैध मदिरा पान कराने और करने वालो के विरुद्ध कार्यवाही कर म. प्र.आब.अधि के अंतर्गत कुल-40 प्रकरण दर्ज किए गए|
   सहायक जिला आबकारी अधिकारी-श्रीमती प्रीति उइके द्वारा *ैरागढ़ क्षेत्र के इंदौर-भोपाल रोड में संचालित **होटल आकाश रिट्रीट के रूफ टॉप स्कायवा रेस्टोरेंट् ***को एफएल-5 लायसेंस अवधि समाप्त होने पर चेक करने पर अवैध 49.8 बल्क लीटर विदेशी मदिरा स्प्रिट एव बियर जप्त कर रेस्टोरेंट संचालक और अवैध मदिरापान करने वालो के विरुद्ध की विधिवत् कार्यवाही कर म.प्र.प्र.आबकारी अधि.1915 की धारा 34(1),36A/B के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया गया । मदिरा की अनुमानित कीमत - 165400/-है ।


*बैरागढ़ क्षेत्र के ही कर्व,द आर्क,क्लब कबाना,वायु रेस्टोरेंट्स ***को चेक कर कार्यवाही की गई ।
          होटल/ रेस्टोरेंट,में देर रात तक अवैध रूप से मदिरा पान कराने वाले स्थानों पर कार्यवाही कर सख्त हिदायत दी गई की देर रात तक अवैध मदिरा पान न कराया जाए । 
          आज की कार्यवाही में जिला भोपाल के समस्त सहायक जिला आबकारी अधिकारी ,उपनिरीक्षक एवम जिला भोपाल का कार्यपालिक बल उपस्थित रहे ।
           सहायक आयुक्त आबकारी श्री वीरेंद्र सिंह धाकड़ ने बताया कि अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण एवं विक्रय एवम मदिरापान पर पूर्णतः अंकुश लगाने के लिए संदिग्ध स्थलों पर आबकारी विभाग द्वारा जिलेभर में सघन गश्त, निगरानी एवं दबिश की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।


Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.