Type Here to Get Search Results !

गौ सम्मान आव्हान अभियान की अब तक की प्रगति और चरण

 

आगरा।आपको बता दें कि ब्रज धाम के संतों द्वारा गौ सम्मान आव्हान अभियान शुरू हुआ था और इसमें ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौ पुत्र धर्म दास महाराज ने सभी भारतवासियों से हाथ जोड़कर विनती की गौ माता को सम्मान दिलाने के आगे बढ़ें और गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करें तथा पिछले चरणों के बारे में जानकारी दी 

- प्रथम चरण: 5 करोड़ हस्ताक्षरों के लक्ष्य के मुकाबले 5.25 करोड़ हस्ताक्षर एकत्र कर केंद्र एवं राज्य सरकारों को सौंपे गए।

- द्वितीय चरण: 27 जुलाई को देश के 749 जिला केंद्रों के माध्यम से 15 करोड़ हस्ताक्षर पुनः सरकार के समक्ष प्रस्तुत किए गए।

- तृतीय चरण: अब कुल लक्ष्य बढ़ाकर 51 करोड़ हस्ताक्षर कर दिया गया है। लगभग 20.25 करोड़ हस्ताक्षर पहले ही प्राप्त हो चुके हैं और लगभग 31 करोड़ नए हस्ताक्षर एकत्र करने का लक्ष्य रखा गया है।

डिजिटल प्रभाव: सोशल मीडिया पर अभियान ने राष्ट्रीय स्तर पर व्यापक जनसहभागिता और डिजिटल पहुंच दर्ज की है।

सरकारों द्वारा उठाए गए प्रारंभिक कदम

- पंजाब: गौशालाओं के बिजली बिल को माफ करने का निर्णय।

- राजस्थान: बैल आधारित खेती करने वाले किसानों को आर्थिक सहयोग देने की घोषणा।

- उत्तर प्रदेश: डेयरी से गोमूत्र खरीद तथा प्रति गाय अनुदान में वृद्धि से संबंधित कदम।

- ओडिशा, छत्तीसगढ़ एवं पश्चिम बंगाल: गोहत्या निषेध कानूनों को और कठोर करने की दिशा में पहल।

- केंद्र सरकार: देसी गाय आधारित कृषि एवं पशुपालन को प्रोत्साहन, सीमा क्षेत्रों में गो-तस्करी रोकने के लिए आवश्यक कार्ययोजना तथा गोबर आधारित उद्योगों जैसे बायोगैस एवं जैविक खाद को बढ़ावा देने की दिशा में कदम।

प्रेरणादायक उदाहरण:

* द्वितीय चरण में प्राप्त 15 करोड़ हस्ताक्षरों में लगभग 10 करोड़ हस्ताक्षर महिलाओं द्वारा करवाए गए।

* 12 और 13 वर्ष की दो बेटियों ने मिलकर 16,000 हस्ताक्षर करवाए।

* अहमदाबाद की ऊर्जा बहन ठक्कर ने अकेले 1 लाख से अधिक हस्ताक्षर जुटाए।

* बीकानेर की 65 वर्षीय महिला और उनकी 9 सहेलियों ने मिलकर सवा लाख से अधिक हस्ताक्षर करवाए।

पारिवारिक सहभागिता: अभियान में केवल पुरुषों को ही नहीं, बल्कि पत्नी, बेटी, माता सहित पूरे परिवार को साथ लेकर आगे बढ़ने का आह्वान किया गया है

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.