Type Here to Get Search Results !

सिवनी को मिली नई कलेक्टर, नेहा मीना का देवास तबादला

 

सिवनी को मिली नई कलेक्टर, नेहा मीना का देवास तबादला


सिवनी कलेक्टर,अंजू अरुण कुमार 

2017 बैच की IAS अधिकारी अंजू अरुण कुमार संभालेंगी सिवनी की कमान, शासन ने पांच अधिकारियों की पदस्थापना में किया बदलाव

सिवनी जिला। मध्यप्रदेश शासन ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए सिवनी जिले की कलेक्टर नेहा मीना का तबादला देवास कर दिया है। उनकी जगह 2017 बैच की IAS अधिकारी अंजू अरुण कुमार सिवनी की नई कलेक्टर होंगी। सामान्य प्रशासन विभाग ने 27 अक्टूबर 2026 को पांच IAS अधिकारियों की पदस्थापना में बदलाव के आदेश जारी किए हैं।

जारी आदेश के अनुसार, वर्ष 2014 बैच की IAS अधिकारी नेहा मीना अब देवास जिले की कलेक्टर की जिम्मेदारी संभालेंगी। वे वर्तमान में सिवनी कलेक्टर के पद पर कार्यरत थीं।

वहीं, सिवनी की नई कलेक्टर नियुक्त की गईं अंजू अरुण कुमार इससे पहले मध्यप्रदेश शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में उप सचिव के पद पर पदस्थ थीं। अब उन्हें सिवनी जिले के प्रशासन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

सागर और देवास में भी बदलाव

शासन के इस प्रशासनिक फेरबदल में सागर और देवास जिलों के कलेक्टरों सहित अन्य अधिकारियों की पदस्थापना में भी बदलाव किया गया है। आदेश के मुताबिक, संबंधित अधिकारियों की नई पदस्थापनाएं आगामी आदेश तक अस्थायी व्यवस्था के तहत की गई हैं।

गोपाल कुशवाहा | रिपोर्ट, सिवनी






Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.