दिनांक 05/10/2026 को भोपाल कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा के आदेशानुसार, उपायुक्त आबकारी संभाग,भोपाल श्री के.सी. अग्निहोत्री एवं सहायक आबकारी आयुक्त श्री वीरेन्द्र कुमार धाकड़ के मार्गदर्शन में तथा कंट्रोलर -श्रीमती वर्षा उइके के नेतृत्व में अवैध मदिरा के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान में अलग अलग स्थानों पर कार्यवाहियाँ की गईं ।
सहायक जिला आबकारी अधिकारी-श्रीमती सीमा कशीसिया द्वारा -आरोपी
1,सचिन साहू नि-जहांगीराबाद द्वारा दो पहिया वाहन हौंडा यूनिकॉर्न से-10 बोतल विदेशी मदिरा व्हिस्की।
2,आरिश खान नि-मदर इंडिया कॉलोनी द्वारा 50-पाव प्लैन एक बैटरी ऑटो से
3,अमीन मोहम्मद
नि-पानी की टंकी के पास संजय नगर द्वारा 50-पाव प्लेन
अवैध मदिरा परिवहन करते हुए मदिरा वाहन सहित ज़ब्त कर म.प्र.आबकारी अधि.1915 की धारा 34(1)(क), के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया गया|
मदिरा एव वाहन की अनुमानित कीमत -276000/-है ।
आज की कार्यवाही में जिला भोपाल के समस्त सहायक जिला आबकारी अधिकारी एवं उपनिरीक्षक एवम जिला भोपाल के बल उपस्थित रहे ।
सहायक आयुक्त आबकारी श्री वीरेंद्र सिंह धाकड़ ने बताया कि अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण एवं विक्रय एवम मदिरापान पर पूर्णतः अंकुश लगाने के लिए संदिग्ध स्थलों पर आबकारी विभाग द्वारा जिलेभर में सघन गश्त, निगरानी एवं दबिश की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
