धर्म की रक्षा, नारी शक्ति के सम्मान एवं आत्मरक्षा के संकल्प के साथ मातृशक्ति ने किया शक्ति प्रदर्शन...
भोपाल। विश्व हिन्दू परिषद मातृशक्ति एवं दुर्गावाहिनी भोपाल विभाग के तत्वाधान में विश्व हिन्दू परिषद मध्यभारत प्रांत कार्यालय के पास शक्ति संचलन यात्रा एवं शस्त्र-शास्त्र पूजन कार्यक्रम गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में सैकड़ो की संख्या में मातृशक्ति एवं दुर्गावाहिनी की बहनों सहित संगठन के पदाधिकारियों एवं हिन्दू समाज के बंधुओं की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के दौरान कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में वीरांगनाओ के पोस्टर, भगवा ध्वज भी लगाए गए थे, जिससे कार्यक्रम का बातावरण देशभक्ति से भावविवहोर रहा
कार्यक्रम की मुख्य वक्ता पुलिस उपायुक्त भोपाल श्रीमती मोनिका शुक्ला जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि धर्म की विजय और अधर्म के नाश के लिए समाज में जागरूकता एवं संगठनात्मक शक्ति आवश्यक है। उन्होंने बहन-बेटियों की सुरक्षा, आत्मरक्षा और शस्त्र प्रशिक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मातृशक्ति को शारीरिक एवं मानसिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनना चाहिए। उन्होंने शास्त्र और शस्त्र दोनों के महत्व को समझाते हुए उपस्थित सनातनी बंधुओं का मार्गदर्शन किया।
पूज्य साध्वी अंबिका जी ने अपने उद्बोधन में सनातन संस्कृति, धर्म एवं संस्कारों की रक्षा के लिए समाज को एकजुट रहने तथा मातृशक्ति की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला।
दुर्गावाहिनी प्रान्त सह संयोजिका दीदी दीपा शर्मा ने कार्यक्रम की प्रस्तावना रखी एवं मातृशक्ति दुर्गावाहिनी की बहनों को आत्मरक्षा, संस्कार, साहस एवं संगठन के कार्यों में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित किया!
समाजसेविका दीदी अंशु गुप्ता जी ने समाज सेवा, महिला सशक्तिकरण एवं सामाजिक जागरूकता के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। वहीं ज़िला उपाध्यक्षा दीदी प्रियंका सिंह जी ने मातृशक्ति की एकजुटता, सामाजिक सहभागिता एवं राष्ट्रहित में महिलाओं की सक्रिय भूमिका पर जोर दिया।
प्रांत संगठन मंत्री श्री सुरेन्द्र सिंह चौहान ने संगठन की भूमिका एवं हिन्दू समाज की एकजुटता पर मार्गदर्शन देते हुए कहा कि संगठित समाज ही अपनी संस्कृति, परंपराओं एवं मूल्यों की रक्षा करने में सक्षम होता है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूज्य साध्वी अंबिका जी, श्रीमती मोनिका शुक्ला जी (पुलिस उपायुक्त भोपाल), श्रीमती अंशु गुप्ता जी, श्रीमती प्रियंका सिंह जी, प्रांत संगठन मंत्री श्री सुरेन्द्र जी चौहान, प्रांत सह संयोजिका दीदी दीपा शर्मा जी,विहिप भोपाल विभाग मंत्री श्री जीवन शर्मा जी, विभाग सह- मंत्री श्री हरिओम शर्मा जी, दुर्गावाहिनी भोपाल विभाग सह -संयोजिका दीदी अर्पिता सोनी जी, मातृशक्ति संयोजिका दीदी पदमा दुबे, सह संयोजिका दीदी नीलिमा विश्वकर्मा, दीदी शैल कुमारी, दीदी सौम्या सोनी जी सहित प्रखंड, खंड एवं इकाई स्तर की मातृशक्ति दुर्गावाहिनी की बहनें सैकड़ो की संख्या में उपस्थित रही




