आबकारी विभाग की दूसरे दिन भी देर रात होटल/ढाबा/रेस्टोरेंट्स में हुई बड़ी कार्यवाही ।
दिनांक 25/10/2026 को भोपाल कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा के आदेशानुसार, उपायुक्त आबकारी संभाग ,भोपाल श्री के.सी. अग्निहोत्री एवं सहायक आबकारी आयुक्त श्री वीरेन्द्र कुमार धाकड़ के मार्गदर्शन में तथा कंट्रोलर -श्रीमती वर्षा उइके के नेतृत्व में अवैध मदिरा के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान में अलग अलग स्थानों पर कार्यवाहियाँ की गईं ।
सहायक ज़िला आबकारी अधिकारी-श्री शेखर लिखार द्वारा स्थान-भीम नगर भोपाल के झुग्गी बस्ती क्षेत्र से देशी प्लेन मदिरा के 52 पाव कुल मात्रा 9.36 बल्क लीटर जप्त कर धारा 34 (1) के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया गया।।
सहायक जिला आबकारी अधिकारी-श्रीमती सीमा कशीसिया द्वारा टीलाजमालपुर निवासी रमेश अडवाणी अवैध रूप से तीन पहिया सवारी ऑटो से -40 पाव देशी मदिरा के परिवहन करते हुए जप्त कर म॰प्र॰आबकारी 1915 की धारा 34(1) के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया गया ।
वाहन एवम मदिरा की अनुमानित मूल्य 102600 /-है।
आबकारी उपनिरीक्षक -श्रीमती स्वाति बघेल द्वारा आरोपी - राहुल आत्मज प्रेम अहिरवार निवासी-बगोनिया , थाना परवलिया के पास से - 600 मि.ली. हाथभट्टी मदिरा एव -1000 लीटर लहान बरामद कर अञात के विरुद्ध आबकारी अधिनियम1915(संशोधित 2000) की धारा 34(1) (फ) के अंतर्गत प्रकरण कायम किया।
--दूसरी टीम
सहायक जिला आबकारी अधिकारी-श्रीमती प्रीति उइके द्वारा बैरागढ़ क्षेत्र के इंदौर-भोपाल रोड में संचालित होटल रौनक,पटेल ,दआर्क,किंग्स,क्लबकबाना,बिग चिल को चेक कर कार्यवाही की गई एवं धारा-36A/B के अंतर्गतग प्रकरण दर्ज किए गए।।
सहायक जिला आबकारी अधिकारी-श्री शरद मिश्रा द्वारा समस्त स्टाफ सहित-एम पी नगर क्षेत्र के होटल दिल्लीदरबार ,होटल वाइड,होटल एवेन्यू और कुसीन कल्चर -अरेरा कॉलोनी में कार्यवाही कर धारा-36A/B के अंतर्गतग कुल -26 प्रकरण दर्ज किए गए।
*होटल/ रेस्टोरेंट,में देर रात तक अवैध रूप से मदिरा पान कराने वाले स्थानों पर कार्यवाही कर इसकी सख्त हिदायत दी गई की देर रात तक अवैध मदिरा का पान न कराया जाए । *
आज की कार्यवाही में जिला भोपाल के समस्त सहायक जिला आबकारी अधिकारी ,उपनिरीक्षक एवम कार्यपालिक बल उपस्थित रहे ।
सहायक आयुक्त आबकारी श्री वीरेंद्र सिंह धाकड़ ने बताया कि अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण एवं विक्रय एवम मदिरापान पर पूर्णतः अंकुश लगाने के लिए संदिग्ध स्थलों पर आबकारी विभाग द्वारा जिलेभर में सघन गश्त, निगरानी एवं दबिश की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।





