Type Here to Get Search Results !

श्रीशनिदेव धाम पर सभी गौ पुत्रों के साथ ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौ पुत्र धर्म दास महाराज के लिए और सभी कार्यकर्ताओं के लिए हवन यज्ञ किया।


शिवपुरी।।आपको बता दें कि ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन सम्पूर्ण भारत देश में निस्वार्थ भाव से चौबीसों घंटे गौ माताओ और सनातन धर्म की सेवा और रक्षा करने व कराने में लगी हुई है आज दिनांक 10 अक्टूबर को ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन के मध्य प्रदेश अध्यक्ष गौ पुत्र शिशुपाल सिंह यादव अपनी टीम के साथ बदरवास विकास खण्ड के गांव गुढाल पहुंचे वह के प्रसिद्ध श्रीशनिदेव धाम पर सभी गौ पुत्रों के साथ ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौ पुत्र धर्म दास महाराज के लिए और सभी कार्यकर्ताओं के लिए हवन यज्ञ किया। क्योंकि कल से शारदीय नवरात्रि पावन पर्व शुरू हो रहा है और राष्ट्रीय अध्यक्ष गौ पुत्र धर्म दास महाराज व्रत धारण कर रहे हैं और अनेकों गौ पुत्र व गौ पुत्रिया मां दुर्गा के पावन पर्व का उपवास रखती है। सभी का व्रत पूर्ण हो और गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने का संकल्प लेकर हम सभी सनातनी लोग लगे हुए हैं उन्हें सफलता मिले।

सभी देवी-देवताओं का आव्हान किया और हवन कुण्ड में आहुति दी तथा भगवान श्री राम के अनन्य भक्तों में से सबसे सच्चे भक्त वीर बजरंगी हनुमान जी महाराज का सुंदर कांड पाठ भी किया। सभी गौ पुत्रों ने ढोलक,बाज आदि अनेकों सामग्री से सुंदर कांड पूर्ण किया। क्योंकि इस कलयुग में केवल हनुमान जी महाराज का भरोसा है जो सबकी नइया पार करने वाले हैं ऐसा संतों का मानना है तथा गौ पुत्र धर्म दास महाराज के बचन है।




                                                 दयाराम कुशवाहा गो पुत्र  प्रदेश मीडिया प्रभारी


Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.