आबकारी विभाग की देर रात होटल/ढाबा/रेस्टोरेंट्स में हुई बड़ी कार्यवाही
दिनांक 05/11/2026 को भोपाल कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा के आदेशानुसार, उपायुक्त आबकारी संभाग ,भोपाल श्री के.सी. अग्निहोत्री एवं सहायक आबकारी आयुक्त श्री वीरेन्द्र कुमार धाकड़ के मार्गदर्शन में तथा कंट्रोलर -श्रीमती वर्षा उइके के नेतृत्व में अवैध मदिरा के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान में अलग अलग स्थानों पर कार्यवाहियाँ की गईं ।
सहायक जिला आबकारी अधिकारी-श्री मुकेश खरे द्वारा गोविंदपुरा क्षेत्र में गोविंद साहू ,अपाचे मोटर साइकिल से 12 बोतल मेकडॉवल न-1 व्हिस्की की अवैध परिवहन करते हुए ज़ब्त कर म.प्र. आबकारी अधिनियम 1915 की धारा- 34(1)(क) के अंतर्गत प्रकरण क़ायम किया गया वाहन एवम मदिरा का अनुमानित मूल्य 108600 /-है।
--दूसरी टीम :-आबकारी उपनिरीक्षक -श्रीमती स्वाति बघेल द्वारा एयरपोर्ट रोड क्षेत्र के वीर विला,फ़ूड फ्लेवर,अर्बन कोर्टयार्ड रेस्टोरेंट्स को देर रात चेक कर 6.5 BL एव 15.84BL विदेशी मदिरा बरामद कर कार्यवाही की गई म.प्र. आबकारी अधिनियम 1915 की धारा- 34(1)(क)36A/B के अंतर्गत प्रकरण कायम किए गए। मदिरा का अनुमानित मूल्य 30,000 /-है।
होटल/ रेस्टोरेंट,में देर रात तक अवैध रूप से मदिरा पान कराने वाले स्थानों पर कार्यवाही कर इसकी सख्त हिदायत दी गई की देर रात तक अवैध मदिरा का पान न कराया जाए ।
आज की कार्यवाही में जिला भोपाल के समस्त सहायक जिला आबकारी अधिकारी ,उपनिरीक्षक एवम जिला भोपाल का कार्यपालिक बल उपस्थित रहे ।
सहायक आयुक्त आबकारी श्री वीरेंद्र सिंह धाकड़ ने बताया कि अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण एवं विक्रय एवम मदिरापान पर पूर्णतः अंकुश लगाने के लिए संदिग्ध स्थलों पर आबकारी विभाग द्वारा जिलेभर में सघन गश्त, निगरानी एवं दबिश की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।





