दिनांक 03/11/2026 को भोपाल कलेक्टर-श्री प्रियंक मिश्रा के आदेशानुसार, उपायुक्त आबकारी संभाग,भोपाल-श्री के.सी. अग्निहोत्री एवं सहायक आबकारी आयुक्त-श्री वीरेन्द्र कुमार धाकड़ के मार्गदर्शन में तथा कंट्रोलर -श्रीमती वर्षा उइके के नेतृत्व में अवैध मदिरा के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान में अलग अलग स्थानों पर कार्यवाहियाँ की गईं ।
* रायसेन रोड क्षेत्र में -सहायक जिला आबकारी अधिकारी-श्री महेश विश्वकर्मा द्वारा आरोपिया सुशीला बाई निवासी शाँतिनगर, पड़रिया काछी थाना बिलखिरिया भोपाल के कब्जे से 12 बली हाथ भट्टी मदिरा व 150 kg महुआ लाहान बरामद किया जाकर धारा 34(1)क, च 49(क ) के तहत प्रकरण क़ायम कर विवेचना में लेकर आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है ।
गाँव की ही सुनीता बाई के कब्जे से 1 बली हाथ भट्टी मदिरा व 50 kg लाहान तथा एक अन्य स्थान पर पर 2 लीटर हाथ भट्टी मदिरा व 300 kg लाहान बरामद कर (1) क, च के तहत प्रकरण क़ायम किए गए ।
आज की कार्यवाही में जिला भोपाल के समस्त सहायक जिला आबकारी अधिकारी ,उपनिरीक्षक एवम जिला भोपाल का बल उपस्थित रहे ।
सहायक आयुक्त आबकारी श्री वीरेंद्र सिंह धाकड़ ने बताया कि लोगों में असली एव नकली शराब की पहचान के संबंध में जागरूकता पंहुचाने की,अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण एवं विक्रय एवम मदिरापान पर पूर्णतः अंकुश लगाने के लिए संदिग्ध स्थलों पर आबकारी विभाग द्वारा जिलेभर में सघन गश्त, निगरानी एवं दबिश की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।


