दिनांक 01/11/2026 को भोपाल कलेक्टर-श्री प्रियंक मिश्रा के आदेशानुसार, उपायुक्त आबकारी संभाग,भोपाल-श्री के.सी. अग्निहोत्री एवं सहायक आबकारी आयुक्त-श्री वीरेन्द्र कुमार धाकड़ के मार्गदर्शन में तथा कंट्रोलर -श्रीमती वर्षा उइके के नेतृत्व में अवैध मदिरा के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान में अलग अलग स्थानों पर कार्यवाहियाँ की गईं ।
* व्रत बैरसिया -सहायक जिला आबकारी अधिकारी-श्री सुरेंद्र देवांगन,उपनिरीक्षक-श्री चंदर सिंह द्वारा आरोपी - आनंद आत्म.खूबी लाल दांगी नि.ग्राम बड़ागांव तहसील बैरसिया के
परेवाखेड़ा भोपाल इंदौर बायपास स्थित मुस्कान ढाबा से देशी मदिरा प्लेन की-6 पेटी एवम् देशी मसाला मदिरा की-2 पेटी कुल मात्रा -72 बल्क लीटर जप्त कर म.प्र.आबकारी अधिनियम-1915 संशोधन 2000-की धारा-34(1)(क)34(2)के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लेकर आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है ।जप्त मदिरा की अनुमानित कीमत-31800/-है ।मौके से फरार मुस्कान ढाबा संचालक की तलाश की जा रही है ।*
दूसरी टीम में सहायक जिला आबकारी अधिकारी -श्री मनोज दुबे द्वारा अरेरा कॉलोनी क्षेत्र के पेज-3, सोरा
एव देर रात कोलार,रोहित नगर क्षेत्र के कंट्री साइड कल्चर, टू स्टेट,कंट्री साइड मीडोज,रॉयल दरबार,देशी ढाबा ,फॉरेस्टा रेस्टोरेंट की चेकिंग कर अवैध मदिरापान कराने एव करने वालो के विरुद्ध कार्यवाही कर धारा-36 A/B के अंतर्गत कुल-20 प्रकरण दर्ज किए गए ।
आज की कार्यवाही में जिला भोपाल के समस्त सहायक जिला आबकारी अधिकारी ,उपनिरीक्षक एवम जिला भोपाल का बल उपस्थित रहे ।
सहायक आयुक्त आबकारी श्री वीरेंद्र सिंह धाकड़ ने बताया कि लोगों में असली एव नकली शराब की पहचान के संबंध में जागरूकता पंहुचाने की,अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण एवं विक्रय एवम मदिरापान पर पूर्णतः अंकुश लगाने के लिए संदिग्ध स्थलों पर आबकारी विभाग द्वारा जिलेभर में सघन गश्त, निगरानी एवं दबिश की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।



