Type Here to Get Search Results !

शिकायतों की जांच में आरोप सही पाए गए, बनखेड़ी CMO निशांत श्रीवास्तव निलंबित

 

शिकायतों की जांच में आरोप सही पाए गए, बनखेड़ी CMO निशांत श्रीवास्तव निलंबित



नगरीय प्रशासन एवं विकास आयुक्त संकेत भोंडवे ने जारी किए आदेश, निलंबन अवधि में नर्मदापुरम संभागीय कार्यालय रहेगा मुख्यालय 

छगन कुशवाहा 

बनखेड़ी। नर्मदापुरम जिले की बनखेड़ी नगर परिषद में पदस्थ मुख्य नगरपालिका अधिकारी (CMO) निशांत श्रीवास्तव को विभाग ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। नगरीय प्रशासन एवं विकास आयुक्त संकेत भोंडवे ने इस संबंध में निलंबन आदेश जारी किए हैं। लंबे समय से मिल रही शिकायतों की संभागीय स्तर पर कराई गई जांच में आरोपों की पुष्टि होने के बाद विभाग ने यह कार्रवाई की है।


जानकारी के अनुसार, CMO निशांत श्रीवास्तव के कार्यकाल को लेकर लगातार शिकायतें सामने आ रही थीं। इन शिकायतों की जांच संभागीय स्तर पर कराई गई। जांच में अनुशासनहीनता और प्रतिकूल आचरण सहित अन्य आरोप सही पाए जाने पर विभाग ने उनके खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की।



निलंबन अवधि के दौरान निशांत श्रीवास्तव का मुख्यालय नर्मदापुरम संभागीय कार्यालय स्थित उप संचालक कार्यालय निर्धारित किया गया है।



CMO के निलंबन के बाद बनखेड़ी नगर परिषद की प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े हो गए हैं। अब नगर परिषद में नए प्रभारी मुख्य नगरपालिका अधिकारी की नियुक्ति को लेकर स्थिति स्पष्ट होने का इंतजार है।






Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.