Type Here to Get Search Results !

अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की कार्रवाई, 380 पाव देशी शराब जब्त

 

अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की कार्रवाई, 380 पाव देशी शराब जब्त



दो मामलों में वाहन भी जब्त, एक आरोपी को भेजा जेल

दयाराम कुशवाहा 

भोपाल। जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, परिवहन और बिक्री के खिलाफ आबकारी विभाग का विशेष अभियान जारी है। रविवार को विभाग की अलग-अलग टीमों ने शहर और बैरसिया क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए कुल 380 पाव देशी मदिरा जब्त की। कार्रवाई में आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किए गए। एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

आबकारी विभाग के अनुसार भोपाल कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के आदेश पर उपायुक्त आबकारी संभाग भोपाल केसी अग्निहोत्री एवं सहायक आबकारी आयुक्त वीरेंद्र कुमार धाकड़ के मार्गदर्शन में कंट्रोलर वर्षा उइके के नेतृत्व में कार्रवाई की गई।

ईदगाह हिल्स में 90 पाव शराब जब्त
ईदगाह हिल्स स्थित बाजपेयी नगर मल्टी से टीम ने दीपक पोरपंथ के पास से 90 पाव देशी मदिरा बरामद की। आरोपी के खिलाफ मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।

290 पाव शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
मदर इंडिया कॉलोनी निवासी अफसर अंसारी उर्फ भूरा को अवैध शराब का परिवहन करते पकड़ा गया। उसके कब्जे से 290 पाव देशी मदिरा और वाहन जब्त किया गया। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क) एवं 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया।



बैरसिया में बाइक से शराब परिवहन करते पकड़ा
करदाई जोड़, बैरसिया में सहायक जिला आबकारी अधिकारी सुरेंद्र देवांगन और उपनिरीक्षक चंदर सिंह की टीम ने मोटरसाइकिल MP-04-NY-5965 से अवैध देशी मदिरा का परिवहन करते रोहित साहू को पकड़ा। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क) एवं 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।

आबकारी विभाग के अनुसार कार्रवाई में जिले के समस्त सहायक जिला आबकारी अधिकारी, उपनिरीक्षक एवं बल शामिल रहे। सहायक आबकारी आयुक्त वीरेंद्र कुमार धाकड़ ने बताया कि अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण, परिवहन और बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए संदिग्ध स्थानों पर सघन गश्त, निगरानी और दबिश की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।



दयाराम कुशवाहा 



Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.