Type Here to Get Search Results !

सोशल मीडिया युवाओं को राष्ट्रहित से जोड़ रहा या दूर कर रहा? मंच पर पक्ष-विपक्ष में जोरदार बहस

सोशल मीडिया युवाओं को राष्ट्रहित से जोड़ रहा या दूर कर रहा? मंच पर पक्ष-विपक्ष में जोरदार बहस


हिंदी दिवस पर संकल्प क्लासेज में जिला स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता, छह विजेताओं को ट्रॉफी-मेडल से किया सम्मानित

छगन कुशवाहा 

पिपरिया। हिंदी दिवस के अवसर पर संकल्प क्लासेज, पिपरिया द्वारा जिला स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का विषय “क्या सोशल मीडिया आज के युवाओं को राष्ट्रहित से जोड़ रहा है या दूर कर रहा है?” रखा गया। विषय के पक्ष और विपक्ष में प्रतिभागियों ने तथ्य, तर्क और उदाहरणों के साथ अपने विचार रखे। विद्यार्थियों के आत्मविश्वास, भाषा-शैली और विचारों की स्पष्टता ने अतिथियों एवं निर्णायकों को प्रभावित किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने कहा कि युवाओं को सोशल मीडिया का उपयोग राष्ट्र निर्माण, सामाजिक जागरूकता और सकारात्मक बदलाव के लिए करना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसी बौद्धिक प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में तार्किक चिंतन, नेतृत्व क्षमता और प्रभावी अभिव्यक्ति का विकास करती हैं। इस तरह के आयोजन लगातार होते रहना चाहिए।

पक्ष-विपक्ष के छह विजेताओं को ट्रॉफी और मेडल

प्रतियोगिता का मूल्यांकन सेवानिवृत्त शिक्षक एलएन शर्मा, सेवानिवृत्त प्रोफेसर डॉ. रेखारानी राठौर, शिक्षक कैलाश सराठे एवं एमएल नायक ने किया। पक्ष एवं विपक्ष में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले कुल छह प्रतिभागियों को ट्रॉफी एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया। वहीं अन्य प्रतिभागियों को सहभागिता मेडल प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

पूर्व शिक्षा अधिकारियों और वेटरन्स संगठन के पदाधिकारी भी रहे मौजूद

कार्यक्रम में सेवानिवृत्त जिला शिक्षा अधिकारी जीके मैहर, सेवानिवृत्त शिक्षक बीके शर्मा एवं एके चौकसे विशेष रूप से उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में इंडियन वेटरन्स ऑर्गेनाइजेशन (भारत) के नरसिंहपुर जिला अध्यक्ष जगदीश प्रसाद वैष्णव, नर्मदापुरम जिला संरक्षक सूबेदार (से.नि.) बाबू खान, जिला उपाध्यक्ष संजय कोरी सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

इस दौरान राजेश दुबे एवं हरीश मालपानी ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, व्यक्तित्व विकास और सकारात्मक सोच को बढ़ावा देती हैं। उन्होंने भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजनों को नियमित रूप से आयोजित करने की आवश्यकता बताई।

कार्यक्रम में समाजसेवी बलराम सिंह बैस, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष कुसुमलता पटेल, पार्षद हर्षलता राजपूत, अशोक जोशी, शिवदयाल चौधरी, कैलाश बाथरे, नीतीराज पटेल, किशोर राजपूत, नीलम पचौरी, मीरा गढ़वाल सहित गणमान्य नागरिक, अभिभावक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

समापन अवसर पर सुखदेव सिंह कालोटी ने अतिथियों, निर्णायकों, प्रतिभागियों एवं उपस्थित नागरिकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संकल्प क्लासेज भविष्य में भी हिंदी भाषा के संवर्धन, तार्किक चिंतन और राष्ट्रहित की भावना को बढ़ावा देने वाले कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.