Type Here to Get Search Results !

पीजी कॉलेज में विद्यार्थियों ने नाट्य मंचन से दिखाई बदलते भारत की तस्वीर

 

पीजी कॉलेज में विद्यार्थियों ने नाट्य मंचन से दिखाई बदलते भारत की तस्वीर



गुजरात भूकंप से सर्जिकल स्ट्राइक और ऑपरेशन गंगा तक की घटनाओं का किया जीवंत चित्रण, सेवा संकल्प अभियान के तहत हुआ आयोजन

छगन कुशवाहा 

पिपरिया। शहीद भगत सिंह शासकीय पीजी कॉलेज में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सोमवार को ‘नमो सेवा-अनकही कहानियां’ नाट्य मंचन का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने विभिन्न झांकियों और नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से देश की महत्वपूर्ण घटनाओं, संकट के समय सेवा भाव और बदलते भारत की तस्वीर को मंच पर जीवंत किया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के पूजन-अर्चन के साथ हुई।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एसके मेहरा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए विकसित भारत की संकल्पना और सेवा संकल्प अभियान के उद्देश्यों की जानकारी दी। शासन द्वारा उपलब्ध कराई गई स्क्रिप्ट के आधार पर विद्यार्थियों ने गुजरात भूकंप, सर्जिकल स्ट्राइक, कोरोना टीकाकरण, ऑपरेशन गंगा, महिला सशक्तिकरण और विकसित भारत जैसे विषयों पर प्रभावशाली प्रस्तुतियां दीं।



विभिन्न भूमिकाओं में विद्यार्थियों ने दिखाया उत्साह

नाट्य मंचन में भक्ति पटवा, देवांश पटेल, माही रजक, प्रियांशु साहू, नितेश अहिरवार, वंदना नागवंशी, तौकीर खान, शशि कुम्हार, संदीप पटेल, साक्षी किरार, मानसी पटेल, तनु चौरसिया, भविषी कुचबंदिया, वैष्णवी तिवारी, प्रिंसी प्रजापति, प्रिंस कोरी, रूपेश अहिरवार और अंकित तिवारी ने प्रमुख भूमिकाएं निभाईं। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर आयोजन को सफल बनाया।

कार्यक्रम में वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. एसके बघेल, डॉ. आरजी पटेल, डॉ. अनीता सेन, डॉ. किटी मौर्य सहित महाविद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।




Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.