Type Here to Get Search Results !

**भोपाल जिले में आबकारी विभाग के द्वारा चलाये जा रहे विशेष अभियान में जिला आबकारी की अलग-अलग टीमो द्वारा अवैध मदिरा के विरुद्ध की कार्यवाही ।**

 

दिनांक 28/10/2026 को भोपाल कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा के आदेशानुसार, उपायुक्त आबकारी संभाग ,भोपाल श्री के.सी. अग्निहोत्री एवं सहायक आबकारी आयुक्त श्री वीरेन्द्र कुमार धाकड़ के मार्गदर्शन में तथा कंट्रोलर -श्रीमती वर्षा उइके के नेतृत्व में अवैध मदिरा के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान में अलग अलग स्थानों पर कार्यवाहियाँ की गईं |                                 

           आबकारी उपनिरीक्षक -श्रीमती स्वाति बघेल द्वारा आरोपी - राहुल अहिरवार निवासी-बगोनिया , थाना परवलिया के पास से - 600 मि.ली. हाथभट्टी मदिरा एव गांधीनगर क्षेत्र के शांतिनगर,से -1000 लीटर लहान बरामद कर अज्ञात के विरुद्ध आबकारी अधिनियम1915(संशोधित 2000) की धारा 34(1) (फ) के अंतर्गत प्रकरण कायम किया।

--दूसरी टीम 

         शाहजहानाबाद क्षेत्र से संजय बाथम को होंडा एक्टिवा Mp 04SR-1496 से देशी मदिरा के 52-पाव अवैध रूप से परिवहन करते हुए मदिरा वाहन सहित ज़ब्त कर धारा-34(1) (क )के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया गया ।

       सहायक जिला आबकारी अधिकारी संदीप द्विवेदी द्वारा को बागमुगलिया क्षेत्र में मदिरा दुकान के आस पास अवैध मदिरा पान करने,कराने वालो के विरुद्ध कार्यवाही कर धारा-36A/B के अंतर्गतग प्रकरण दर्ज किए गए।। 

     

         *मदिरा दुकानों के आस पास अवैध रूप से मदिरा पान कराने वाले स्थानों पर कार्यवाही कर सख्त हिदायत दी गई की दुकानों के आस पास अवैध मदिरा पान न कराया जाए । *

       आज की कार्यवाही में जिला भोपाल के समस्त सहायक जिला आबकारी अधिकारी ,उपनिरीक्षक एवम कार्यपालिक बल उपस्थित रहे ।

           सहायक आयुक्त आबकारी श्री वीरेंद्र सिंह धाकड़ ने बताया कि अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण एवं विक्रय एवम मदिरापान पर पूर्णतः अंकुश लगाने के लिए संदिग्ध स्थलों पर आबकारी विभाग द्वारा जिलेभर में सघन गश्त, निगरानी एवं दबिश की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.