Type Here to Get Search Results !

*भोपाल जिले में आबकारी विभाग के द्वारा चलाये जा रहे विशेष अभियान में जिला आबकारी की अलग-अलग टीमो द्वारा अवैध मदिरा के विरुद्ध की कार्यवाही *।**

 

दिनांक 30/10/2026 को भोपाल कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा के आदेशानुसार, उपायुक्त आबकारी संभाग ,भोपाल श्री के.सी. अग्निहोत्री एवं सहायक आबकारी आयुक्त श्री वीरेन्द्र कुमार धाकड़ के मार्गदर्शन में तथा कंट्रोलर -श्रीमती वर्षा उइके के नेतृत्व में अवैध मदिरा के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान में अलग अलग स्थानों पर कार्यवाहियाँ की गईं ।

       मदरइंडिया कॉलोनी निवासी आदतन अपराधी राधा बाई *के रिहायसी घर से देशी मदिरा के-95 पाव अवैध संग्रहित किए हुए पाए जाने पर मदिरा जप्त कर म.प्र.आबकारी अधि.1915 की धारा 34(1)(क),45, के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया गया ।*



              --दूसरी टीम सहायक जिला आबकारी अधिकारी-श्रीमती प्रीति उइके द्वारा  बैरागढ़ जैन मंदिर के पास निवासी कन्हैया खुशलानी के घर से अवैध देशी मदिरा जप्त कर म.प्र.आबकारी अधि.1915 की धारा 34(1)(क), के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया गया एव 

बैरागढ़ क्षेत्र के होटल ढाबों की चेकिंग की गई ।

        उपनिरीक्षक श्रीमती स्वाति बघेल द्वारा-करोंद क्षेत्र में संचालित होटल सिगड़ी भानपुर ब्रिज के पास राहुल तोमर के कब्जे से. 3.2 ब. ली विदेशी मदिरा जप्त कर धारा- 34(1)(क) म.प्र. आबकारी अधिनियम 1915 अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया गया ।


गांधीनगर नई बस्ती में -500लीटर लहान बरामद कर धारा 34(1) (फ) मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम1915(संशोधित 2000)अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया गया ।एव होटल ढाबों की चेकिंग की गई ।

               होटल,ढाबा,रेस्टोरेंट संचालक और अवैध मदिरापान करने वालो के विरुद्ध की विधिवत् कार्यवाही कर म.प्र.आबकारी अधि.1915 की धारा 34(1),36A/B के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया गया । 

          होटल/ रेस्टोरेंट,में देर रात तक अवैध रूप से मदिरा पान कराने वाले स्थानों पर कार्यवाही कर इसकी सख्त हिदायत दी गई की देर रात तक अवैध मदिरा का पान न कराया जाए । 

          आज की कार्यवाही में जिला भोपाल के समस्त सहायक जिला आबकारी अधिकारी ,उपनिरीक्षक एवम जिला भोपाल का कार्यपालिक बल उपस्थित रहे ।

           सहायक आयुक्त आबकारी श्री वीरेंद्र सिंह धाकड़ ने बताया कि अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण एवं विक्रय एवम मदिरापान पर पूर्णतः अंकुश लगाने के लिए संदिग्ध स्थलों पर आबकारी विभाग द्वारा जिलेभर में सघन गश्त, निगरानी एवं दबिश की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.